छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले में नव नियुक्त आरक्षको को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया संबोधित कर्तव्यों एवं अधिकारो से कराया अवगत….

बिलासपुर :- आज दिनांक 15/06/2021 को बिलासागुड़ी बिलासपुर में माननीय श्री प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा नव नियुक्त नव आरक्षको को संबोधित किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पुलिस विभाग में पूर्ण व्यवसायिक दक्षता, अच्छी शारीरिक क्षमता एवं तत्परता व लगन से जन सेवा करने तथा आने वाले दिनो में व्यवसायिक परिपक्वता के लिये प्रशिक्षण हेतु भेजने, जहां उनके अनुशासित कुशल एवं निष्ठावान बनाने का उद्देश्य होगा, ताकी पुलिस संगठन के मूल उद्देश्य सामाज एवं देश में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु समर्पित होकर कार्य कर सके। आज के कोविड संकमण व परिवर्तनशील सामाज में पुलिस को अमन एवं चैन हेतु विशेष भूमिका अदा करने तथा आदर्श आचरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। सामान्य दीनचर्या जन सामाज मे पुलिस की उपस्थिति का अहसास होना चाहिये। कर्तव्य के साथ-साथ सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया। नेशनल खिलाड़ियो को अभ्यास हेतु कहा गया ताकि अपनी प्रतिभाओ को प्रस्तुत कर पुलिस का नाम रोशन कर सके। अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी नव आरक्षको को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र नव आरक्षको को प्रदाय करते हुये पुलिस के आचरण के संबंध में मार्ग दर्शन दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री रोहित झा के द्वारा नव आरक्षको के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें बताया किया कि बिलासपुर में 73 नव आरक्षक (जी.डी.) एवं 12 आरक्षक (चालक) का चयन हुआ है। जिसमें नव आरक्षक (जी.डी.) पुरूष-48, महिला-20 एवं चालक 09 इकाई में आमद आ गये है। वर्तमान में उनके दीनचर्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप ने सभी नव आरक्षको को शुभकामनाये दी तथा जन सेवा को पुलिस का मूल मंत्र बताया। पुलिस को निरंतर सभी परिथितियो में सकिय रहना है। प्रशिक्षण अवधि को पूरे लगन एवं ईमानदारी पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य रक्षित निरीक्षक श्री घनेन्द्र ध्रुव तथा आभार पदर्शन सुबेदार श्री सोनू वर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सउनि रामनारायण अंचल, प्र. आर. आबिद हुसैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, आर. ईश्वर चन्द्रा, प्रदीप पाण्डेय, उपस्थित थे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!