छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम : आने वाले दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा मानसून, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

रायपुर। Chhattisgarh Weather: जगदलपुर और रायपुर में पहुंचने के साथ मानसून अब आने वाले दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 13 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

शनिवार सुबह से ही राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
यह बन रहा सिस्टम एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी उड़ीसा तट और पश्चिम बंगाल के तट के ऊपर स्थित है। इसके अधिक प्रबल होकर आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून के और आगे बढ़ने के लिएअनुकूल स्थितियां ही बनी है।

बिलासपुर
मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटो के भीतर अधिकांश जगहों में बारिश होगी। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तट और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर स्थित है।
इसके प्रबल होकर दो से तीन दिन में उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है। बिलासपुर के अधिकांश जगहों में बारिश हो सकती है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!