छत्तीसगढ़

मां ने 5 बेटियों समेत ट्रेन से कटकर जान दी: महासमुंद में रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर तक बिखरे मिले शव, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रकट किया दुख…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला ने अपनी 5 बेटियों के साथ बुधवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। सभी के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे पड़े मिले हैं। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है। परिवार के मुखिया श्री केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!