छत्तीसगढ़

कोरबा : लाकडाउन का भय दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारो को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले 04 आरोपी गिरफतार, आरोपियो के पास से अलग . अलग प्रेस मिडिया का 08 नग प्रेस आईडी कार्ड बरामद..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

कोरबा : दिनांक 06.06.2021 को प्रार्थी राकेश कुमार श्रीवास पिता लक्ष्मी नारायण श्रीवास साकिन संजय नगर फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका संजय नगर में सेलून का दूकान है। जिसे दिनांक 06.06.21 के शाम 06ः00 बजे साफ.सफाई कर रहा था, उसी समय दो मोटर साइकल में सवार होकर 04 लोग आये और अपने मोबाईल से इसकी दुकान का फोटो खिचने लगेए प्रार्थी द्वारा पुछने पर फोटो क्यो खिच रहे तो मोटर साइकल सवार चारो व्यक्ति बोले कि आज लाक डाउन है तुम दुकान खोले हो इसको हम पेपर में छाप कर तुमको जेल भेजवा देंगे और बताये कि हम लोग प्रेस से हैए जेल जाने से बचना है तो हमे 5000 रुपये दो।

तब प्रार्थी डर के मारे उनसे माफी मांगने लगा तब भी वे लोग इसे डराते धमकाते रहे एवं प्रार्थी से 1000 रुपये ले लिये और वहा से चले गये दुकान बंद करके प्रार्थी राकेश श्रीवास बस्ती की ओर गया तो प्रार्थी को पता चला कि गांव के निरंजन राठौर से 4000 रुपये एवं ईश्वरी राठौर से 550 रुपये तथा गांव के अन्य लोगो से भी डरा धमकाकर रकम उगाही किये है। तब प्रार्थी द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना उरगा में दिया गया। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर सूचना का तस्दीक किया गया । जो सूचना सही पाये जाने से आरोपीयो द्वारा अपराध धारा 384, 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से

आरोपीगणों 01. सुखसागर माथूर पिता कुसुम लाल उम्र 40 साल साकिन कुरदा थाना चांपा 02.राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता गणेश राम उम्र 36 साल सावकिन बरपाली चौक चांपा थाना चांपा 03.पवन कुमार नामदेव पिता स्व. सुखलाल प्रसाद उम्र 34 साल साकिन बरपाली चौक चांपा थाना चांपा 04.कीर्तन पटेल पिता रमेश कुमार उम्र 29 साल साकिन कुरदा थाना चापा जिला जांजगीर 02 नग मोटर सायकल जप्त कर आज दिनांक 07.06.2021 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा जाता है। उनके कब्जे से 6900 रुपये नगदी, 04 नग मोबाईल, 08 नग प्रेस आईडी कार्ड, जप्त किये गया ।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!