छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक को जबरजस्ती बहला फुसलाकर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर अपहृता करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थीया दिनांक 07.06.21 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थीया की नाबालिक बेटी दिनांक घटना समय सदर को स्कालरशीप का पैसा लेने एसबीआई बैंक सकरी गयी थी जो अपने घर वापस अपने सहेली के साथ आ रही थी तभी आरोपी विक्की नेताम प्रार्थीया के नाबालिक बेटी को जबरजस्ती बहला फुसलाकर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर जबरजस्ती ले गया की रिर्पोट अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण गंभीर प्रकृति एवं महिला संबंधी होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक पीडिता का पता तलाश थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। आरोपी दिनांक घटना समय सदर से फरार था जिसे दिनांक 09.06.21 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय वास्ते न्याय हेतु पेश किया गया है।

नाम आरोपी विक्की उर्फ छोटु नेताम उम्र 19 साल 09 माह निवासी बंधवापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0

प्रकरण में सउनि जितेश सिंह, आर उदय पाटले, विरेन्द्र साहू, शैलेन्द्र साहू, विवेक चंदेल की विषेश भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!