छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर नवतपा का आज अंतिम दिन, चक्रीय चक्रवात के असर से बदला मौसम, बिलासपुर में तड़के बारिश अब उमस….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबा

बिलासपुर। Bilaspur Weather Update:
एक चक्रीय चक्रवात के असर से बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह आसमान में बादल घिरने के बाद अचानक साफ हो गया। दोपहर को फिर से सूर्य के साथ बादलों की लुका छीपी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो संभाग में अगले 72 घंटो के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जून की शुरूआत के साथ गर्मी और बारिश के बीच द्वंद जारी है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश होने लगी है। रोजाना शाम को आंधी तुफान जैसी स्थिति भी निर्मित हो रही है। फिलहाल पारा 40 डिग्री सेलिसयस के आसपास स्थित है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में पश्चिमी हवा के साथ काफी मात्रा में नमी आ रही है इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी आई है। सरगुजा संभाग में बारिश हो रही है। जबकि पेंड्रारोड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

नवतपा का अंतिम दिन
नवतपा का आज अंतिम दिन है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस साल नवतपा में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहा। स्पष्ट कहें तो नवतपा इस साल नहीं तपा। वहीं जून के महीनें में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का रिकार्ड है। राहत की बात यह है कि ये आंकडे एक से 15 जून के भीतर है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!