छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में 15 जून तक पहुंचेगा मानसून, बुधवार को अंधड़ चलने की चेतावनी…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून 15 जून तक आ सकता है। हालांकि, मानसून के आगमन की तारीख 10 जून को है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी मानसून देर से दस्तक देने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पिछले दस सालों का आंकड़ा देखे तो केरल में मानसून 29 मई या सात जून के बीच कभी भी पहुंचता है तब भी 17 जून तक प्रदेश में दस्तक देता है। वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेशभर के 13 जिलों में अंधड़ चलने और वज्रपात होने की आशंका जताई है।
आज ऐसा रहेगा मौसम:

हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए विदर्भ तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
प्रदेश में 2 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो 15 जून तक मानसून आ सकता है। अभी से सटीक कुछ कह पाना ठीक नहीं होगा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!