छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट : नौतपा में तपा सूर्य, 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, हल्की से मध्यम वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर। नौतपा के पांचवें दिन सूर्य ने अपनी तपिश दिखाई। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के साथ उसम ने लोगों को हलकान किया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिर आएं। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवात सक्रिय है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना है।

यास चक्रवात भले ही छत्तीसगढ़ में ढीला पड़ गया है लेकिन इसका असर अब भी कायम है। शनिवार सुबह से तेज गर्मी पड़ने के बाद अचानक दोपहर को मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। आसमान में काले बादल घिर आएं हैं। मौसम विभाग की मानें तो यास चक्रवात अभी पूर्वी-उत्तर प्रदेश में प्रबल है। इसके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ व मध्य मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास 0.9 किमी ऊपर तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास से विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश के कुछ जगहों में आंधी तुफान व बारिश हो सकती है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

रविवार/सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बिलासपुर संभाग व आसपास मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि चक्रवात के असर से आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। इसके कारण बारिश की संभावना है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!