छत्तीसगढ़

रायगढ़ : खरीफ 19-20 के शत प्रतिशत धान का उठाव करने वाला पहला जिला बना रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह के विशेष प्रयासों से हुआ संभव…

14 जिलों को मिले आबंटन के बाद उठाव पूरा करने वाला पहला जिला बना रायगढ़

रायगढ़, 30 मई 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के प्रयासों से रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में उपार्जित धान का शत -प्रतिशत उठाव  पूरा हो चुका है। फरवरी में प्रदेश में 14 जिलों को आबंटन मिलने के बाद रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बन गया है जहां मार्च 2020 अंत तक के सम्पूर्ण धान का डीओ जारी कर उठाव कर लिया गया है।

डीएमओ मार्कफेड से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में 4 लाख 84 हजार 600 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जिसमे से खरीदी के दौरान 2 लाख 92 हजार 138 मीट्रिक टन मिलर्स द्वारा सीधे समितियों से उठाव किया गया था।  जिले के संग्रहण केंद्रों में 1 लाख 90 हजार 432 मीट्रिक टन धान का संग्रहण किया गया था। जिसमें से मिलर्स द्वारा संग्रहण केंद्रों से भी धान का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात संग्रहण केंद्रों में 34 हजार 700 मीट्रिक टन धान निराकरण के लिए शेष रह गया था। जिसका आबंटन नहीं होने के कारण सम्पूर्ण धान का उठाव नहीं हो पाया था।

यही स्थिति राज्य के 14  जिलों में थी।शासन से आबंटन प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री भीम सिंह ने खाद्य विभाग, डीएमओ एवम मिलर्स की मीटिंग ली जिसमें उन्हें धान का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की। जिसका परिणाम यह रहा कि जिले में संग्रहित लगभग 34 हजार 700 मीट्रिक टन धान का सम्पूर्ण डीओ जारी कर धान का उठाव पूरा कर लिया गया है।  प्रदेश में रायगढ़ जिला एकमात्र ऐसा जिला है जहां मार्च 2020  के अंत तक के सम्पूर्ण धान का डीओ जारी हो चुका है तथा उठाव भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अब जिले के मिलर्स कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर बलौदा बाजार जिले के खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के धान के उठाव में सहयोग कर रहे हैं। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!