छत्तीसगढ़

ईंट भट्ठा संचालक व मुंशी के विरूद्व हुई कार्यवाही, 30 हजार कीमत के 5 टन चोरी का कोयला बरामद, इलेक्ट्रानिक कांटा भी जप्त..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर :- गुरूवार 27 मई 2021 को नवपदस्थ थाना प्रभारी रामानुजनगर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम साल्ही के मनोज साहू जिसका आमगांव में चिमनी ईंट भट्ठा है वहां अवैध रूप से चोरी का कोयला खपाया जा रहा है और वहां चोरी का कोयला बोरी में रखा हुआ है जिसके बारे में *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल दबिश देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस ने मनोज साहू के आमगांव स्थित चिमनी ईट भट्टा में दबिश देने पर वहां अवैध रूप से *चोरी का कोयला 70 बोरी में कुल 5 टन कीमत 30 हजार रूपये* का पाया गया जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर ईंट भट्ठा संचालक मनोज साहू पिता स्व. प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष निवासी साल्ही, थाना रामानुजनगर एवं ईंट भट्ठा का मंुशी संजय सिंह पिता मनी प्रसाद निवासी नीमपारा, थाना विश्रामपुर से 5 टन चोरी का कोयला एवं इलेक्ट्रानिक कांटा जप्त कर दोनों के विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर बिपीन लकड़ा, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक दीपक यादव, अनुज यादव, रामसागर साहू, शिव सिंह व महिला आरक्षक तेरेसा तिग्गा सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!