छत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस द्वारा दीगर जिला से आये अवैध शराब कोचिया पर कार्यवाही….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- थाना रतनपुर में दिनांक 25.05.2021 को पेटोलिग दौरान सूचना मिला कि जोगीअमराई माता चौरा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखा है सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के ग्राम जोगीअमराई माता चौरा के पास मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर बोरा लिये हुए एक व्यक्ति को पकडकर पुछताछ किया जो अपना नाम दिलीप पोर्ते पिता शिवचरण पोर्ते उम्र 30 साल सा. सरगबुदिया थाना पाली जिला कोरबा का होना बतलाया।

बोरा चेक करने पर एक सफेद रंग की पालीथिन पैकेट में लगभग 20 लीटर तथा एक सफेद रंग की पालीथिन में लगभग 10 लीटर हाथभटठी का बना देशी महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर किमती 6000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी दिलीप पोर्ते पिता शिवचरण पोर्ते उम्र 30 साल सा. सरगबुदिया थाना पाली जिला कोरबा को गिरफतार कर आरोपी के विरूध्द अपराध सदर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में सउनि हेंमत सिहं, कृष्णा कौशिक, दीपक मरावी विशेष भूमिका रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!