छत्तीसगढ़

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

सूरजपुर/24 मई 2021/ छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के नए कलेक्टर के रूप में श्री गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। नव पदस्थ कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर थे।

गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव उपस्थित थे। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!