छत्तीसगढ़

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढना पड़ सकता है महंगा, कोरोना काल मे ,कस्टमर केयर के फर्जी नंबरों से हो रही ठगी, रिमोट ऍप्लिकेशन इंस्टाल करा,कर रहे ठगी..

किसी भी स्थिति में कस्टमर सपोर्ट की जरूरत पड़ने पर गूगल पर कस्टमर हेल्पलाइन या कस्टमर केयर को सर्च करने की आदत सभी की होती है ।यह आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

दरअसल हैकर्स और अटेकर्स ने गूगल पर ढेरो फर्जी हेल्प लाइन नम्बर्स डाल के रखा है ,और किसी शिकार को इस जाल में फंसने के इंतजार कर रहे है।
अगर गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च करते है तो सावधान रहो जाइए ।

थाना गुण्डरदेही में प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने जिओ कंपनी से 199 रुपये का रिचार्ज कराया ,उसके एकॉउंट से पैसे कट गए ,लेकिंन रिचार्ज नही होने के कारण उन्होंने , जिओ कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च कर नम्बर पर काल किया , नम्बर पर बात हुए उन्होंने रिचार्ज नही होने की स्थिति में पैसे वापस हो जाएंगे कहा इसके लिए एनिडेस्क रिमोट एप्पलीकेशन इंस्टाल कराया ,उनके खाते से रुपये निकाल लिए।

एक व्यक्ति को कोरोना की Rtpcr रिपोर्ट ढूंढना महंगा पड़ गया ,व्यक्ति ने कोविड टेस्ट कराया था रिपोर्ट नही आया था ,रिपोर्ट के लिए गूगल में Rtpcr रिपोर्ट के लिए हेल्प लाइन नम्बर सर्च की ,उस नम्बर पर काल करने से उन्होंने रिमोर्ट कंट्रोल ऍप्लिकेसन इंस्टॉल कराकर उनके खाते से रुपये निकाल लिए।

उसी प्रकार एक व्यक्ति को एक नम्बर से फ़ोन आया कि उसकी फ्लाइट केंसल हो गई है ।उसने कस्टमर केयर को फ़ोन लगाया ।कस्टमर केयर ने उसे *क्विक सपोर्ट एप्लीकेशन* इंस्टाल करने को कहा ,यह एप्पलीकेशन एक रिमोट एक्सेस एप्पलीकेशन होता है इसको इंस्टाल कराके उसके मोबाइल का सारी इनफॉर्मेशन अपने सिस्टम में एक्सेस करके उसके खाते के सारे रुपये चुरा लेता है।

Sbi ने भी ट्वीट के जरिये गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर के नंबरों पर काल नही करने उनसे किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मन किया है।

किसी भी स्थिति में कस्टमर केयर का नम्बर गूगल पर सर्च नही करें

घर पर रर्हे सुरक्षित रहें। लॉक डाउन के नियमो का पालन करें

बालोद पुलिस
( गुण्डरदेही पुलिस द्वारा जनहित में जारी)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!