छत्तीसगढ़

कोरबा : चर्च में चोरी करने वाले आरोपियों को रामपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे में गिरफ्तार कर, दोनों आरोपी है क्षेत्र के शातिर चोर….

कोरबा :- कैथोलिक चर्च कमिटी के सचिव संजय बेक पिता रूपन बेक उम्र 47 साल साकिन खरमोरा चौकी रामपुर चौकी उपस्थित आकर दिनांक 08.05.2021 अज्ञात चोरो द्वारा चर्च मे प्रवेश कर दान पेटी मे रखे लगभग 7000 रूपये को चोरी

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध कमांक 384/21 धारा 457, 380 भादवि कायम किया गया और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा हालात से अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी रामपुर के नेतृत्व मे विशेष टीम गठीत करते हुए जल्द से जल्द आरोपियो की पता साजी हेतु निर्देश दिये गये ।

पूर्व मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत क्षेत्र मे लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालने पर तथा स्थानीय मुखबीरो से पतासाजी करने पर 01. विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 20 साल तथा 02. विजय गिरी पिता गणेश गिरी गोस्वामी उम्र 24 साल द्वारा घटना कारित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई ।

जिसके आधार पर उक्त दोनो संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे उक्त दोनो आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आलाजरब और चोरी गये मशरूका में से कुल नगदी रकम 4700 रूपये तथा प्रार्थी के आधार कार्ड को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया आरोपियों को माननीय न्यायालय के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!