छत्तीसगढ़राजनीति

कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी, सोचिए! अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है – रमन सिंह

रायपुर: कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश में सभी जिलों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर शराब सहित अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि बीते दिनों सरकार ने निर्देश जारी करते हुए दुर्ग और रायपुर जिले में अधिक छूट देने का ऐलान किया था। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने की तैयारी कर रही है।

जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अनोखे अंदाज में बघेल सरकार पर निशाना साधा है रमन सिंह ने सीएम ट्वीट करते हुए लिखा

.@bhupeshbaghel सरकार को शाबासी दीजिए!

कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी।

आपके घर राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन यह शराब जरूर पहुंचाएंगे।

सोचिए! अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!