छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शादियों पर लगाई रोक, जिनको अनुमति मिली, वे भी होंगी निरस्त; आदेशों का उल्लंघन पर होगी कार्यवाही..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर 07 मई 2021/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिले में कल से आयोजित होने वाले शादी आगामी आदेश तक निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा जितनी भी शादी की अनुमति दी गई है, उनमें से आज आयोजित होने वाली शादी को छोड़कर कल से आयोजित होने वाली समस्त शादी की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने इस आशय का लिखित में आदेश भी जारी करने कहा है एवं संबंधित से पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करने कहा है। कलेक्टर ने आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी करने निर्देशित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!