छत्तीसगढ़

बिलासपुर लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर रतनपुर पुलिस द्वारा दुकानदारों पर कार्यवाही…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा लॉकडाउन के दौरान कॉरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश लगातार दिया जा रहा है, जिसके परिपालन में दिनांक 04.05.2021 को रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा अपनी-अपनी दुकानों से नियम विरूद्ध सामान बेंचने वाले निम्न संचालकों के विरूद्ध धारा- 269, 270 भा.द.वि. की कार्यवाही की गई। अपराध कायम कर आरोपी संचालकों की गिरफ्तारी की गई। ग्राम-सेमरा में महामाया किराना दुकान का संचालक रामभजन साहू पिता-सहेत्तर साहू उम्र साकिन-सेमरा चपोरा थाना रतनपुर
ग्राम-लखराम चौक में देवांगन किराना स्टोर का संचालक शत्रुहन देवांगन पिता-लालजी देवांगन उम्र 58 साल निवासी-लखराम थाना रतनपुर

उक्त किराना दुकान संचालकों द्वारा दुकान खोलकर दुकान में भीड़ लगाकर सामान बिक्री करते हुए मौके पर पकड़ा गया एवं पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध करते हुए रतनपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है, तथा नगर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे 04 अन्य लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के लोगों से लॉकडान नियमों का पॉलन करने की अपील कर पेट्रोलिंग की जा रही है, तथा नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भविष्य में भी सक्त कार्यवाही की जायेगी, उक्त कार्यवाही निरीक्षक- हरविंदर सिंह , ए.एस.आई. हेमंत सिंह , प्रधान तिग्गा , आर. 842 रामलाल सोनवानी , आर. 1456 कृष्ण कुमार मार्को द्वारा पेट्रोलिंग के आरक्षक नुवास दौरान की गई। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!