छत्तीसगढ़

बिलासपुर : म.प्र. से लाकर खपाई जा रही थी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब 22 बाटल 750 M.L. भिन्न भिन्न कपंनी का अंग्रेजी शराब किमत 32,024 रूपये जप्त…

बिलासपुर :- मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग की स्कोडा कार क्रमांक CG 10 AC 3160 में अंग्रेजी शराब लेकर सिरगिट्टी की ओर जा रहा हैं कि सूचना पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर महोदय व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार के नेतृत्व में हमराह स्टाप की टीम गठित कर आरोपी को घेरा बंदी किया गया। आरोपी रायपुर रोड स्मार्ट सिटी रोड ई- चाजींग पांईट के पास पहुचे कि सिंधी कालोनी की ओर से एक काले रंग की स्कोडा कार क्रमांक CG 10 AC 3160 आती दिखाई दी जिसे रोककर चालक से उसका नाम पूछा जो अपना नाम परनीत सिंह वेदी ऊर्फ अंगद सिंह पिता स्व परमजीत सिंह वेदी उम्र 29 साल पता अमलतास कालोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर का होना बताया

गवाहो के समक्ष कार को चेक करने पर डिक्की में – एक खाखी रंग का कार्टून में 05 बाटल 750 ML वाला 01- PINKY BOTAIGAL YADKA 750ML वाली 02 नग बाटल कीमती 3500 रू प्रति बाटल। 02- SULA VINEYARA 2012- 750 ML वाला 02 बाटल कीमती 832 रू प्रति बाटल | 03- BEETEATEL LANDAN DRYJIN 750 ML कीमती 1300 रू एक बाटल । एक सफेद रंग के कार्टून में RAYAL STAG CLASSIC WHISKY लिखा हुआ 08 नग 750 ML वाला बाटल कीमती 1070 रू प्रति बाटल , एवं एक सफेद रंग के कार्टून जिसमें BLENDERA PRIDE ULTRA PREMIUM WHISKY 750 ML वाला 09 नग कीमती 1500 रू प्रति बाटल कुल जुमला 22 बाटल 750 ML अंग्रेजी शराब 16.500 बल्क लीटर कीमती 32024 रू कब्जे में रखना मिला आरोपी के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब एंव घटना में प्रयुक्त काले रंग का स्कोडा कार क्रमांक CG 10 AC 3160 कीमती आठ लाख रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया कि आरोपी परनीत सिंह वेदी ऊर्फ अंगद सिंह पिता स्व. परमजीत सिंह वेदी उम्र 29 साल पता अमलतास कालोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर का कृत्य अपराध धारा 34 (2) 59 क आबकारी एक्ट अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश कि जाती है।

विशेष योगदान -निरी. सुरेन्द्र स्वर्णकार, प्रआर 151 अरविंद सिंह, आरक्षक 694 पुन्नी लाल खांडे ,आरक्षक 1023 संजीव जांगडे, आरक्षक 1027 जय साहू, आरक्षक 1236 विकास यादव, आरक्षक 1148 सरफराज खान का विशेष सहयोग रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!