छत्तीसगढ़

Bilaspur Weather Update: बिलासपुर में बदल रहा है मौसम, अंधड़ व बारिश की संभावना…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ है। जिसके कारण गर्मी और उमस भी है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मौसम विभाग की मानें तो शाम या रात तक अंधड़ व गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

न्यायधानी में शनिवार सुबह से हल्के बादलों के बीच सूर्य ने अपना तेज बरकरार रखा। आसमान में बादलों की आंखमिचौली जारी है। बहतराई स्थित मौसम वेधशाला के मुताबिक आज प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने या छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ अकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने के भी आसार हैं। बिलासपुर संभाग में भी इसका असर पड़ सकता है।
क्योंकि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य महाराष्ट्र के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

यहीं से एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तटीय तमिलनाडु तट तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है। बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। न्यूनतम तापमान एक दिन पूर्व 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।वहीं पेंड्रारोड में भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब है। गौरतलब है कि अप्रैल के दूसरा पखवाड़ा आरंभ होने के साथ अभी तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के उपर नहीं गया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!