छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीय

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तीन दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

देश के अधिकतर इलाकों में अभी से गर्मी पड़ने लगी है। सुबह और शाम हल्की सर्दी के अलावा कई राज्यों में तापमान में बढ़ रहा है। अब इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि महाशिवरात्रि यानी 11 मार्च से कई राज्यों में मौसम करवट लेने जा रहा है। इन राज्यों में 11 से 13 मार्च तक तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में थोड़ी कमी दिख सकती है।

इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में 11 मार्च तक बारिश हो सकती है। इससे पहले शिमला में तेज बर्फबारी हुई थी।

पुर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 12 मार्च के बीच तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश हो सकती है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!