छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास मामलें में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव : दिनांक 28.09..2026 को प्रार्थी अविनाश शेंदरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2026 को अपने दोस्तो के साथ कार से अपनी बुआ के घर दुर्ग गया था, दुर्ग से रात्रि 09ः30 बजे वापस राजनांदगांव आया। रात्रि 23ः00 बजे स्टेट स्कुल के पास खैरागढ़ रोड़ में कालें रंग की कार में सवार विपिन जान्वेल्स व उसके साथी लोग कार ठीक से चलाओं यहां रोलबाजी कर रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे गाली गलौच करने से मना किया तो विपिन जान्वेल्स द्वारा अपने पास रखे पिस्तौल को निकाल कर इसके उपर तान कर जान से खत्म कर देने की धमकी देकर पिस्तौल को चलाया, तब इसके साथियों ने इसका हाथ पकड़कर उपर उठाया, जिससे गोली उपर आसमान की ओर चला गया यदि दोस्त लोग हाथ को उपर नहीं उठाते तो इसे गोली लगकर मृत्यु हो जाती बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व अप0क्र0 587/26 धारा 109 (1), 296, 351 (3), 119(1) 3 (5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस कार्यवाही– पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के मार्गदर्शन के नेतृत्व में आरोपियों की लगातार पतासाजी कर दिनांक 06.10.2026 को आरोपी विपिन जान्वेल, अमन जेम्स, शेरोन जेम्स, अफरोज खान को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, 02 नग आवाजी कारतूस एवं महिन्द्रा xuv 700 कार क्रमांक सीजी 08 बीजे 0001 किमती 12,00,000/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध सबूत पाये विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रकरण जप्त शुदा पिस्टल को परीक्षण हेतु आर्मोरर को भेजा गया है, रिपोर्ट आने उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है ।

आरोपियों के विरूद्व दर्ज पूर्व आपराधिक प्रकरण-

1. आरोपी विपिन जान्वेल्स के खिलॉफ थाना कोतवाली- अप0क्र0 322/17 धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि0

2. आरोपी अमन जेम्स के खिलॉफ थाना बसंतपुर- अप0क्र0 390/25 धारा 296, 115 (2), 351 (2), 126 (2), 140 (3) बीएनएस

नाम पता आरोपियान- 01. विपिन जॉन्वेल्स पिता जॉन्वेल्स जेम्स, उम्र 33 साल, साकिन शांति नगर, वार्ड नं. 10, ओ0पी0 चिखली, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

2. अमन जेम्स पिता ऑर्नेस्ट जेम्स उम्र 22 साल साकिन स्टेशन पारा वार्ड नं. 08 ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

3. शेरोन जेम्स पिता प्रमोद जेम्स उम्र 24 साल साकिन टांकापारा वार्ड नं. 15, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

4. अफरोज खान पिता निरू खान, उम्र 23 साल, साकिन शांति नगर गली नं. 05 ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!