पथरिया :- प्रार्थी दिलहरण मरावी पिता स्व. तिहारू राम उम्र 50 वर्ष, निवासी बगबुडवा, थाना पथरिया द्वारा दिनांक 10.09.2026 को थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 03.09.2026 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर कमरे के अंदर आलमारी में रखे 07 नग सोने के लॉकेट एवं 01 नग चांदी की सकरी, कुल कीमती 48,000 रुपये, तथा गुल्लक पेटी में रखे नगदी 27,000 रुपये, कुल 75,000 रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 227/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण में चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला मुंगेली डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना पथरिया पुलिस टीम गठित कर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग-अलग कार्य विभाजित कर टीमों को रवाना किया गया।
पतासाजी के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विवेचना की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगबुडवा निवासी संदेही ईश्वर मरावी सोने का लॉकेट बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर संदेही ईश्वर मरावी को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी कैफ खान, असरफ खान एवं सुभान खान के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम बगबुडवा निवासी कैप खान, सुभान खान एवं अशरफ खान को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से ईश्वर मरावी से 03 नग सोने के लॉकेट एवं नगदी 13,000 रुपये, कैप खान से 04 नग सोने के लॉकेट, सुभान खान से 01 नग चांदी की सकरी तथा अशरफ खान से चोरी की नगदी 3,500 रुपये, इस प्रकार कुल 07 नग सोने के लॉकेट, 01 नग चांदी की सकरी कीमती 48,000 रुपये एवं नगदी 16,500 रुपये, कुल 64,500 रुपये की चोरी गई संपत्ति मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण 1. ईश्वर मरावी, पिता गिरधारी, उम्र 18 वर्ष 2. कैप खान, पिता मोबिन, उम्र 24 वर्ष 3. सुभान खान, पिता मोबिन खान, उम्र 20 वर्ष 4. अशरफ खान, पिता एहसान अली, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी बगबुडवा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को दिनांक 11.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पवन देवांगन (प्रभारी थाना पथरिया), प्र.उप निरीक्षक योगेश कुमार भट्ट, भारती मरकाम, प्र.आर. तीनजुगी राजपूत, आरक्षक स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर, शिवशंकर गोयल, राजीव पटेल एवं सूरज मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



















