सरगुजा : दिनांक 17/08/26 को प्रातः ग्राम सपडा से सूचना मिला कि हीराधर यादव के घर के अंदर कमरे में हीराधर यादव व उसकी पत्नी गुलाबी यादव का शव जमीन पर बोरा में रस्सी से बंधा हुआ मिला है, सुचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग सीतापुर, जिला सीन आफ काईम युनिट के साथ पुलिस टीम मौके पर रवाना होकर सूचक प्रार्थी मोहन यादव के रिपोर्ट पर देहाती मर्ग इंटीमेशन व देहाती नालसी चाक किया गया, जो बताया कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ अलग से घर बनाकर ग्राम सपडा थाना धौरपुर में रह रहा था, वहां से करीबन 800 मीटर की दुरी पर उसके पिता हीराधर यादव, माता गुलाबी यादव व प्रार्थी का बडा भैया जदू यादव पुराने घर में रहते थे। दिनांक 16/08/26 को रात करीबन 08.30 बजे प्रार्थी के पिता, प्रार्थी के नया घर आये थे, बाद रात को वापस चले गये, दुसरे दिन प्रार्थी मोहन यादव अपने पुराने घर दुध लेने गया, तो पुराने घर का दरवाजा में सिकडी लगा हुआ था। तब प्रार्थी अपने माता, पिता व भैया नहीं थे, तब पता किया पता नही चला तब अपने साथी के साथ अगल बगल पता किया पता नहीं चला, तब घर का दरवाजा का सिकडी को खोलकर देखा, नहीं दिखे, तब घर के एक कमरा का ताला बंद था, उस ताला को तोडकर जब अंदर देखा तब प्लास्टिक बोरा में रस्सी से लपेटकर हीराधर यादव, व गुलाबी यादव का शव जमीन पर पड़ा था, खुन जमीन पर गिरा पड़ा था, तब गांव वालो को सूचना दिया, और जहां उसके पिता सोते थे, उस जगह का जमीन पर ताजा गोबर से लिपाई हुआ था, दिवाल पर खुन के छीटे थे, प्रार्थी का बडा भैया मौके से फरार था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 52/26 धारा 103(1), 238 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना मे लिया गया।
मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेख किया गया जो आरोपी जदू यादव द्वारा अपने माता पिता गुलाबी यादव एवं हीराधर यादव की हत्या करने का सबुत पाये जाने से आरोपी जदू यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जदू यादव आत्मज हीराधर यादव उम्र 36 वर्ष साकिन सपड़ा परसापारा थाना धौरपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना दिनांक कों आपसी पारिवारिक वाद विवाद होने पर टांगी से अपने माता पिता को गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित एवं दोनों शव कों पलस्टिक बोरा में रस्सी से लपेटकर रखना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा घटना कारित किये जाने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।




















