सारंगढ़ : दिनांक 18.08.2026 को थाना सारंगढ़ पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रानीसागर डबरी तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगातार जुआ खेल रहे है कि मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा रानीसागर डबरी तालाब के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान जुवाड़ियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 1860 रु को विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।एवं अपराध जमानतीय होने से ज़मानत मुचलका पर रिहा किया गया|
गिरफ्तार आरोपी : 01. भुवन साहू पिता डमरु साहू उम्र 44 साल साकिन कुधरी
2. कौशिक साहू पिता महेश साहू उम्र 37 साल साकिन कुधरी
3. राम कुमार सिदार पिता पंच राम सिदार उम्र 32 साल साकिन खैराहा
4. फागु लाल निषाद पिता हिरावन निषाद उम्र 32 साल साकिन रानीसागर
5. सोना दास महंत पिता मोहित दास महंत उम्र 32 साल साकिन कुधरी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।




















