छत्तीसगढ़

उधार पैसे मांगने की बात को लेकर हत्या कर रेलवे पटरी पर फेंकी लाश, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

रायपुर : दिनांक 17.08.26 को सुबह 08 बजे सुचना मिला की गोगावं अंडरब्रिज पुराना रेल्वे लाईन में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गया है जिस पर थाना गुढियारी में मर्ग क्रमांक 55/2026 धारा 194 बी एन एस एस कायम कर मृतक प्रीतम साहू पिता शिवकुमार साहु उम्र 19 साल साकिन छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर के शव को पी.एम हेतु मेकाहारा भेजा गया, मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतक के शरीर में धारदार वस्तु के चोट से मृत्यु होना प्रतीत होने पर बताने पर तुरंत घटना की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयो को देकर पुलिस उपायुक्त क्राईम स्मृतिक राजनाला व पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमति दीपमाला कश्यप के निर्देशन व मार्गदर्शन में जांच प्रारंभ की गई एडीसीपी गौरव मंडल, एडीसीपी आदित्य पाण्डेय, एसीपी नरेश पटेल, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी गुढियारी निरीक्षक नरेंद्र साहु एवं ACCU/क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा घटना की बारिकी से जांच की गई ।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियो एवं संदिग्धो से पूछताछ के आधार पर आरोपीयो की पहचान की गई।

जांच में सामने आया कि मृतक प्रीतम साहू आरोपी निखिल ध्रुव को 5000रू उधार दिया था जिसे आरोपी द्वारा मृतक को वापस नही करने तथा बार-बार मृतक द्वारा आरोपी निखिल से अपने पैसे मांगने की बात को लेकर दिनांक 16.08.2026 की रात्रि में मृतक और आरोपी निखिल के बीच आपस में वाद-विवाद झगडा होने लगा, जिससे आरोपी निखिल मृतक को चलो तुम्हारा पैसा पटरी के पास ए.टी.एम से निकालकर देता हु कहकर पटरी की तरफ ले गया जहा आरोपी निखिलअपने साथी दीपक साहू, नितिन प्रधान तथा 02 अन्य नाबालिक बालको के साथ मिलकर मृतक प्रीतम साहू को अपने पास रखे चाकु से मारकर हत्या कर दिये साक्ष्य को छिपाने की नियत से सभी आरोपी मृतक प्रीतम के शव को पटरी में छोडकर आरोपीगण टीटलागढ उडिसा भाग गये। अथक प्रयास कर आरोपीगणो के छिपने के स्थान हर संभव स्थान पर छापेमारी कर सभी आरोपीगणो को गिरफतार किया गया है।

नाम आरोपीगण : 01. निखिल ध्रुव पिता गोपाल ध्रुव उम्र 20 साल साकिन शिव गारमेंट के बगल में अंडर ब्रिज के बाजु गोगाव थाना गुढियारी रायपुर

02. दीपक साहू पिता जगदेव साहू उम्र 22 साल साकिन सीतानगर गिरिश चौक महामाया किराना र्स्टोस के पास थाना कबीर नगर रायपुर

03. नितिन प्रधान ऊर्फ सोमु पिता चंदु प्रधान उम्र 21 साल साकिन रामकुण्ड ठाकरे चौक छोटी किराना स्टोर्स के पास थाना आजार चौक रायपुर

04. विधि से संघर्षरत 02 बालक

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!