बिल्हा : प्रार्थी रमेश कुमार कोसले पिता अंजोरदास कोसले उम्र 35 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का दिनांक 13.07.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 के सुबह 08.00 से 09.00 बजे के मध्य ग्राम डोडकी प्रार्थी के घर के पास दीवाल से हटा कर मकान बनाने की बात को लेकर रामू यादव, रामजीवन यादव, सोहन यादव तीनो मिलकर एक राय होकर प्रार्थी व उसके पिता अंजोर दास को माॅ बहन अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से खतम करने के नियत से डण्डा से प्राणघातक चोट पहुॅचाकर मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर हालात से उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण के 02 आरोपी फरार थे जिसकी पतासाजी हेतु टीम बनाकर खोजबीन की जा रही थी कि दिनांक 14.08.2026 को मुखबीर सूचना पर आरोपी रामजीवन यादव व रामू यादव के मिलने पर पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो प्रार्थी आहत् के साथ मारपीट करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपी से घटना मे प्रयुक्त 02 नग बाॅस का डण्डा व मो.सा सीजी10बीजी 6484 जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी – 1. रामजीवन यादव पिता सोहन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. रामू यादव पिता सोहन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।




















