छत्तीसगढ़

मस्तूरी: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मस्तूरी : प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई कमल चौहान के पास हार्वेस्टर, व टेक्टर से एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है ट्रांसपोर्ट कार्य को देखरेख करने के लिये गांव के पीतांबर पटेल कमल चौहान, अजय चौधरी को रखा था जिनके द्वारा हिसाब किताब में बेईमानी करने से काम से निकाल दिये जाने पर आरोपियो के द्वारा शराब के नशे में दिनांक 09.07.2026 को रात्रि करीबन 10 बजे कमल चौहान के पास आकर तुम गाडा जाति के हो कहकर जातिगत गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर योगेश चौहान और उसकी पत्नि राजकुमारी चौहान का अश्लील विडियो दिखाते हुए मोबाईल से सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर महिला के लज्जा को अनादर करते हुये प्रताडित किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना में दौरान थाना मस्तुरी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय चौधरी, नरेश पटेल व पीताम्बर सिंह को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो महिला का अश्लील वीडिओ वायरल करने की घटना/ अपराध करना स्वीकार किया गया है जिसपर पर आरोपियो को दिनांक 12.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 13.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 01 अजय चौधरी पिता अमृत चौधरी उम्र 23 साल निवासी खपरी लिमतरा थाना मस्तुरी

02 नरेश पटेल पिता कुश कुमार पटेल उम्र 24 सााल निवासी खपरी लिमतरा थाना मस्तुरी

03 पिताम्बर सिंह पिता बैजनाथ उम्र 38 साल निवासी खपरी लिमतरा थाना मस्तुरी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!