छत्तीसगढ़

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.98 लाख की ठगी : आरोपी गिरफ्तार…

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने फेसबुक के माध्यम से स्वयं को डॉक्टर बताकर पीड़िता से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने तथा नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.98 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को बैतूल (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2018 से पीड़िता को झूठे वादों में फंसाकर उसका मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!