छत्तीसगढ़

67 किलो गांजा तस्करी केस: यूपी में छिपा बैठा था आरोपी, कांकेर पुलिस ने बदायूं से किया गिरफ्तार..

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना नरहरपुर पुलिस ने 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन मामले में फरार आरोपी प्रदीप गिहार (22 वर्ष), जिला बदायूं (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सूचना के आधार पर भारतमाला मार्ग पर एक क्रेटा वाहन की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा, एक क्रेटा वाहन तथा 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद किए गए। कुल ₹43.69 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। फरार आरोपी के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर थाना नरहरपुर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बदायूं पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। कांकेर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!