रतनपुर जिला बिलासपुर : दिनॉक 08/07/2026 को ग्राम खैरा निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता दिनाँक 08/07/2026 को सुबह 06:30 बजे अपने घर के पीछे नीलगिरी प्लॉट में शौच के लिये गई थी, दिशा मैदान के बाद वापस घर आ रही थी, उसी समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर पीड़िता के मॅुह को दबाकर बुरी नीयत से जमीन पर पटक दिया, प्रार्थिया के द्वारा अपने घर वालों को आवाज लगाने पर वह व्यक्ति अपने पिकअप वाहन से भाग गया, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर, कई स्थानों से सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने व आरोपी की पतासाजी हेतु लगाये गये मुखबीर के द्वारा आरोपी के वाहन नम्बर के आधार पर, आरोपी को उसके घर सिरगिट्टी में दबिश देकर पकड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. विजय कुमार साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.।




















