बिलासपुर :- चेतना विरुद्ध अपराध व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 04.06.2026 को प्रार्थी आलोक सिंह निवासी रेलिया जयरामनगर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.06.2026 के शाम को प्रार्थी आलोक सिंह एवं यशु पोर्ते के साथ पल्सर मोटर साइकिल में एवं मृतक निखिल गोस्वामी अपने स्कूटी में शराब लेकर होटल 4 सीजन के आगे का कच्ची मार्ग में जाकर शराब पी रहे थे कि दो मीटर साइकिल में 04 लोग आये जो एक मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स को हमारे पीछे और दूसरा मोटर साइकिल मृतक निखिल गोस्वामी के सामने खड़ी किया आरोपी भोला ने निखिल के आंख में मिर्ची पाउडर को डाल दिया और उसके साथियों के द्वारा निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दिया । जिसके बाद प्रार्थी के द्वारा डायल 112 में फोन कर सूचना देने पर घटनास्थल पर जाकर देखने पर निखिल गोस्वामी के ऊपर बड़ा सा पत्थर से सिर को गंभीर रूप से कुचल दिया गया था अत्यधिक मात्र में खून बह रहा था जिसे इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर डॉक्टर के द्वारा निखिल गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए प्रकरण दिनांक से लगातार फरार आरोपियों को दिनांक 11.06.2026 को 01. दीपक दास मानिकपुरी उर्फ भोला दास पिता स्व बल्लू दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी भुंडा थाना कोटा 02. निखिल राव उर्फ निक्कू पिता नरेंद्र राव उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 03. करण दास मानिकपुरी पिता स्व घनश्याम मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 04. कुश साहू उर्फ बुतरू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी। तेलियापुराण भरारी थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी : – 01. दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी पिता स्व. बल्लू दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भुंडा थाना कोटा
2. निखिल राव उर्फ निक्कू पिता नरेंद्र राव उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी
3. कारण दास मानिकपुरी पिता स्व. घनश्याम मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी
4. कुश साहू उर्फ बुतरू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी तेलियापुराण भरारी थाना कोटा जिला बिलासपुर




















