छत्तीसगढ़

शादी का झांसा और दरिंदगी: बिलासपुर के बिल्हा में नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

बिल्हा : प्रार्थी द्वारा दिनांक 23.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 22.05.2026 को घर से बिना बतायी चली गयी थी जिसे दिनांक 23.05.226 को डायल-112 द्वारा सूचना  प्राप्त होने पर अपह्ता को थाना बिल्हा सुपुर्द किया गया था। अपह्ता से पूछताछ पर बिल्हा निवासी दीप दास मानिकपुरी के द्वारा ग्राम बरतोरी से अपह्ता को अपने साथ बहला फुसलाकर घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी दीपक दास मानिकपुरी पिता शिवशंकर मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्हा को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित कराना पाये जाने पर आरोपी को गिरफतार कर दिनांक 24.05.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!