सीपत : प्रार्थिया दिनांक 04.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति रामरतन सूर्यवंशी चरित्र शंका कर प्रार्थिया को हमेशा मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था। दिनांक 08.04.2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे इसका पति रामरतन घर में बहुत चूहा हो गये है कहकर चूहा मारने की दवाई लेकर आने बोलने पर प्रार्थिया गांव के किराना दुकान से चूहा मारने की दवाई खरीद कर घर आयी। उसके बाद इसका पति रामरतन, प्रार्थिया को कुमीहा खार से लकडी लेकर आते है कहकर ले गया और प्रार्थिया को जबरदस्ती चूहा मार दवाई को खिला दिया जिससे प्रार्थिया बेहोश हो गयी थी जिसे ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था तीन दिन बाद होश आने पर घटना की बात को अपने लडका को बतायी है। प्रार्थिया की पति रामरतन सूर्यवंशी द्वारा, प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से चूहा मार दवाई को जबरदस्ती खिलाया है यदि प्रार्थिया की समय पर ईलाज नहीं होता तो प्रार्थिया की मृत्यु हो जाती, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी रामरतन सूर्यवंशी की पता साजी कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध घटित स्वीकार करने पर आरोपी रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Articles
440 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद: मिर्च की बोरियों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, 2.20 करोड़ अनुमानित कीमत
जादू टोना का शक, बुजुर्ग पर चढ़ाई बोलेरो, घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल..
घाट में पलटे ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये के 238 किलो गांजा बरामद, छिपाने की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार..
सरपंच हत्याकांड का पर्दाफाश: पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या, डंडा और लोहे की रॉड समेत 7 गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई: ₹89.75 लाख के माल के साथ गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार..
रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को दी मंजूरी
जुआ फड़ पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस का शिकंजा, ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे 14 जुआरी गिरफ्तार..












