छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा के अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 6 गिरफ्तार, महिला आरोपी भी शामिल

रायपुर : दिनांक 22.04.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर युनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत काठाडीह बीएसयूपी कालोनी स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान 05 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 06 लोग उपस्थित थे। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर पलंग के नीचे रखें बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा टीम को गोलमोल जवाब देकर लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 4.916 किलोग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,45,800/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. मोह0 आरिफ पिता मोह0 खलील उम्र 32 साल निवासी खान मुर्गी हाउस के पास सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लॉक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।*

02. नसीब खान पिता सकील खान उम्र 29 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

03. सन्नी छेदईया पिता स्व. राजू छेदईया उम्र 26 साल निवासी नेहरू नगर गुरूगतामल कालोनी वार्ड 49 सौरभ किराया भंडार के पास नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

04. प्रीतम विभार पिता बेनु विभार उम्र 18 साल निवासी गांधी नगर वार्ड नं. 48 सुलभ के पीछे कालीबाड़ी गांधी नगर थाना कोतवाली रायपुर।

 05. नरगिस फातिमा पति नसीम खान उम्र 26 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

06. अरूण कुमार सुना पिता अमान सुना उम्र 40 साल निवासी ग्राम उलबा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!