छत्तीसगढ़

रायपुर : मोबाईल का फिलिप कवर रिफंड करवाने के नाम से ऑनलाईन सायबर ठगी करने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 03.02.2026 को प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव पिता स्व. चंद्रभूषण श्रीवास्तव उम्र 43 साल पता रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ०ग० द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.02.2026 के सुबह 10.00 बजे उसके मोंबाईल नंबर में आरोपी मोबाईल नंबर धारक द्वारा फोन कर मोबाईल का फिलिप कवर रिफंड करवाने के नाम पर एसबीआई बैंक ब्रांच कादीपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के खाता  में संचालित यूपीआई के माध्यम से 49913.00 रुपये एवं 5999.00 रुपये का एवं एचडीएफसी बैंक के खाता  से 79913.00 रुपये कुल 135825/- रुपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कराकर धोखाधड़ी करने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 318 (4) भा. न्यायसं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में प्रार्थी के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन डिटेल्स प्राप्त कर सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी जांच कर आरोपी के बैंक खातें में ट्रांसफर राशि एवं संबंधित बैंक से आरोपी धारक का नाम पते की जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें आरोपी खाता धारक साउथ 24 परगना पं. बंगाल के निवासी होना पाया गया। बाद साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर थाना खमतराई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के दिये पते पर जाकर स्थानीय थाना बरईपुर जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल पुलिस के सहयोग से दबिश देकर आरोपी मोबाईल नम्बर के धारक संदेही/आरोपी शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल को पकड़ा गया। आरोपी शशांक बैद्य से घटना के संबंध में पूछताछ करने, आरोपी के विरूद्ध अपराध साक्ष्य के आधार पर आरोपी के कब्जे से नगदी जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना राज्य पश्चिम बंगाल ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!