छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त..

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी : 01- सोहन लाल सिदार पिता श्री मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ,

02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ

फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा

जब्त मशरूका और संपत्ति-

1. एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372,

2. 60 किलोग्राम गांजा,

3. 2 मोबाइल कीमती कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!