छत्तीसगढ़

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था रुपए, बालोद पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा

बालोद : प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता के मोबाईल नं. में संचालित इन्ट्राग्राम आईडी में आरोपी शेख हमजा से मोबाईल में बातचीत के दौरान पीड़िता के बिना कपड़ों की अश्लील विडियो को आरोपी ने  विडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड कर लिया था जिसे वायरल करने की धमकी देकर रूपयों की मांग करने पर 990 रूपए पीड़िता  ने आरोपी के मोबाईल में यूपीआई के माध्यम से भेजा था किन्तु आरोपी द्वारा और 50,000/- रूपए की मांग करने पर नहीं देने से आरोपी शेख हमजा ने अपने मोबाईल में प्रार्थी के इन्ट्राग्राम आईडी का उपयोग कर प्रार्थी के विडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए अश्लील विडियो से स्क्रीनशॉट फोटो कोे इन्ट्राग्राम में भेज कर वायरल करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 67(ए) आईटीएक्ट, 308(2), 296 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 विवेचना दौरान लगातार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था व निरंतर सायबर तकनीकी की सहायता ली जा रही थी कि आरोपी शेख हमजा लोकेशन पता चलने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने अपने टीम को लेकर महाराष्ट्र रवाना हुए जहां लगातार पता तलाश करने के बाद आरोपी शेख हमजा को अमराई बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट से हिरासत में लिया गया आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, व आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग हुए आईफोन-13 मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 08.04.2026 के 15ः35 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी शेख हमजा पिता शेख नजीर अहेमद उम्र 19 वर्ष पता अमराई बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट्र, वर्तमान पता- गोरे बस्ती बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट्र की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी थाना बालोद, आरक्षक विपिन गुप्ता सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!