छत्तीसगढ़

अर्टिगा में गांजा तस्करी और स्विफ्ट से पायलेटिंग, 125 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार..

सरिया : मुखबीर सुचना मिला कि एक सफेद रंग की आर्टिगा कार क्र MP 20 CM  7737 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से  गांजा लेकर शहडोल जाने वाले है तथा उसके आगे –आगे एक स्विफ्ट कार क्र MP 62 C 1080 पायलेटिंग में चल रही है सूचना पर  भुलुमुडा — सरिया मेन रोड  मे घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। आर्टिगा कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल पिता दिगंबर उम्र 34 वर्ष सा पांडव नगर शहडोल जिला शहडोल ( मध्यप्रदेश)  का होना बताया। गवाहों के समक्ष आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 120 पैकेट में कुल 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

                 पायलेटिंग कर रहे स्विफ्ट डिजायर कार क्र MP 65 सी 1080 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम ऋषि सिंह पिता स्व धनीराम उम्र 22 वर्ष सा राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनुपपुर ( मध्यप्रदेश )का होना बताया। दोनो कार में बैठे पांचों आरोपियों से गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर सोनपुर,बौद्ध उड़ीसा निवासी विकास नामक युवक से गांजा खरीदकर शहडोल( मध्यप्रदेश) ले जाकर बिक्री करना बताए।आरोपियों के कब्जे से 125 किलो 07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग आर्टिगा कार, 01 नग स्विफ्ट डिजायर कार , 04 नग मोबाइल को जप्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!