छत्तीसगढ़

मस्तूरी गोलीकांड: फरार आरोपियों की सूचना देने पर इनाम घोषित, एसएसपी ने की इनाम की घोषणा..

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थाना मस्तूरी एवं थाना चकरभाठा में दर्ज प्रकरणों के फरार आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी नागेन्द्र राय पिता स्व. चन्द्रिका प्रसाद राय, उम्र 60 वर्ष, निवासी लालखदान तोरवा एवं टाकेश्वर पाटले पिता ईश्वरी प्रसाद पाटले, उम्र 50 वर्ष, निवासी लिमतरा मस्तूरी की गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार अज्ञात आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को भी 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. +91-94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. +91-94791-93099, थाना प्रभारी मस्तूरी मो.नं. +91-9479193040 एवं थाना प्रभारी चकरभाठा मो.नं. +91-9479193041 पर संपर्क किया जा सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!