बिलासपुर : मुखबीर सूचना मिला कि कार थार क्रमांक CG10 BW6664 में तीन लड़के शराब के नशे में कार को चलाकर ऐक्सीडेंट कर भाग रहे हैं कि मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर सक्त कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबीर के निशानदेही पर आसमा सिटी फेस 2 मेन्ड्रा जाने वाले रोड के पास जाकर घेराबंद किया गया। आरोपियो द्वारा पुलिस टीम को देखकर अपनी कार थार वाहन को छोडकर अपने अपने हाथो में धारदार लोहे के चाकू को लहराते हुए भागने लगे जिन्हे कडी मस्कत के बाद पकडा गया । आरोपियो का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार गिया गया, आरोपीगण शराब के नशे में होने से प्रकरण में धारा 185 एमव्ही एक्ट जोडी गई। आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रूपेश तिग्गा, आर पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप, सज्जू अली, आशीष शर्मा, रूपेश कौशिक, अनुप नेताम की सराहनी भूमिका रही ।
नाम आरोपीगण – 01-ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस पिता बंशी लाल मण्डलोई उम्र 24 वर्ष निवासी रामा लाईफ सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कालीका नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
03-राहुल तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर




















