छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: 5 लोगों से वसूले ₹11 लाख, सलाखों के पीछे पहुँचा जालसाज

राजनांदगांव – दिनांक 24-02-2026 को प्रार्थी धीरज साहू, पिता स्व. रामकुमार साहू, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले एवं जय प्रकाश यादव द्वारा कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर अलग अलग लोगो से11,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपिल करती हैं कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी लगाने ईनाम जीतने जैसे लालच में आकर पैसा किसी  को भी ना दे।

आरोपी का नाम – देवेन्द्र कुमार गोरले, पिता स्व. श्री प्रेमलाल गोरले, निवासी गौतम नगर वार्ड नं. 02, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!