छत्तीसगढ़

​50 किलो गांजा तस्करी मामला: उड़ीसा से मुख्य पैडलर गिरफ्तार, फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज से हुआ खुलासा, बैंक खातों के जरिए फैला रखा था जाल..

रायपुर: दिनांक 14.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर उक्त स्थान में रेड कार्यवाही कर आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु दामले को पकड़कर उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा एवं नगदी रकम 02 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त पैडलर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन के संबंध में इनपुट प्राप्त हुआ। जिस पर आरोपी राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन को उड़ीसा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन पिता संतोष बेहरा उम्र 31 साल पता ग्राम बालीगुड़ा, शासकीय प्राथमिक स्कूल के सामने, थाना बालीगुड़ा, जिला फुलवानी उड़ीसा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!