छत्तीसगढ़

रायपुर : 3 जिलों में चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत 3 बालकों के विरूद्ध कार्यवाही..

रायपुर : प्रकरण – 01 थाना पंडरी – प्रार्थी रंजित कुमार निवासी लोधीपारा जय हिंद चौेक पंडरी रायपुर ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 16.02.2026 की रात्रि में घर के सामने अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 क्यू के 8768 को खड़ी किया था। दिनांक 17.02.2026 को सुबह देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण – 02 थाना न्यू राजेन्द्र नगर – प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद यादव निवासी महावीर नगर न्यू राजेन्द्र नगर ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 17.02.2026 को सुबह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल डब्ल्यू 5825 को महावीर नगर स्थित एक मकान के सामने खड़ी किया था। वापस आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी के अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई और अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर लगाए गए। वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं संग्रहित डेटा के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त एक लड़के के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम द्वारा उक्त लड़के की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है। पूछताछ करने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया। इसके पश्चात प्रकरण में संलिप्त दोनों अन्य बालकों को भी पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत हैं। पूछताछ में तीनों के द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर विधि के साथ संघर्षरत तीनों बालकों द्वारा जिला गरियाबंद एवं जिला दुर्ग में 02 सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने के साथ ही वाहन चोरी की एक अन्य घटनाओं को अंजाम देना बताया है।

तीनों के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध

01. थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के अपराध क्रमांक 14/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के प्रकरण में पाण्डुका क्षेत्रांतर्गत चारोधाम चौक पास स्थित प्रार्थी नेमू राम साहू के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम की चोरी।

02. थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के अपराध क्रमांक 17/26 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में पाण्डुका क्षेत्रांतर्गत चारोधाम चौक स्थित एसबीआई एटीमएम के सामने प्रार्थी ध्रुर्वेश चक्रधारी की खड़ी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 23 एन 6437 की चोरी।

03. थाना पाटन जिला दुर्ग के अपराध क्रमांक 65/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में पाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम अखरा वार्ड नंबर 04 निवासी प्रार्थिया देवकी ग्रासिया के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम की चोरी।

विधि के साथ संघर्षरत तीनों की निशानदेही पर कब्जे से चोरी की मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 क्यू के 8768, मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सी जी 04 एल डब्लू 5825, मोटर सायकल क्रमांक सी जी 23 एन 6437 तथा चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!