छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 450 से अधिक एवं हेलमेट धारण नही करने वाले 1300 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर की गई सख्त कार्यवाही..

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे एवं समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 450 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर 185 MV के तहत कार्यवाही की गई जिसमें सभी प्रकरण माननीय न्यायालय भेजी गई है जहां उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है वही बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 1300 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई और प्रशमन की कार्यवाही कर सभी प्रकरण में समन शुल्क वसूल की गई है। वही ITMS के माध्यम से 7500 से अधिक यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।

समस्त नागरिकों को विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की गई है जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय शायं 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे के मध्य परिलक्षित हुई है इन समीक्षा आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।

नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की सम्भवना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वहां से करोड़ों लोगों की अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।

समस्त वाहन चालकों से अपील है कि सभी सड़को पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलावे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!