छत्तीसगढ़

जशपुर : नाबालिक बालिकाओं के अपहरण, बलात्कार और छेड़खानी के दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..

जशपुर :- दिनांक 13 -11- 2020 को दुलदुला थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम की दो नाबालिग सहेलियां बिस्किट खरीदने दुकान जा रही थी, उसी दौरान दो युवक उन्हें चाट खिलाने का झांसा देकर दोनों को अलग-अलग स्कूटी में बैठा कर फरार हो गए ।एक आरोपी उमाशंकर भगत पिता रामचंद्र भगत उम्र 20 वर्ष निवासी हजारी टोली बड़ा करोंजा थाना जशपुर ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची को अपने गांव बड़ा करोंजा हजारी टोली ले जाकर, एक घर में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया

तथा दूसरा आरोपी प्रदीप तिर्की पिता अल्बेर तिर्की उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ा करोंजा हजारी टोली थाना जशपुर ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को लोरो घाट से ऊपर जंगल में लेकर छेड़खानी की, जब बच्ची रोने लगी तो उसे वापस गांव के पास ले जाकर छोड़ कर फरार हो गया, दूसरे दिन दोनों आरोपी कक्षा 9वी में पढ़ने वाली लड़की को ग्राम बड़ा करोंजा से लाकर जशपुर में रखे थे उसी समय

दिनांक 14 -11- 2020 को पीड़िताओं के परिजन पता तलाश करते हुए जशपुर पहुंचे तो वह लड़का अपने साथ पीड़िता को रखा था जिसे देखकर परिजनों के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी उमाशंकर उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा ,तब कुछ समय बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ कर ले गई व दोनों पीड़िताओं के परिजनों के द्वारा पीड़िताओं को लेकर दुलदुला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 71/2020 धारा 363, 366क, 376 भा. द. वी. ,4,6, पॉस्को एक्ट एवं अपराध क्रमांक 72/ 2020 धारा 363 ,354भा.द.वि .,8,12 पॉस्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री बालाजी राव के दिशा- निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, एस0डी0ओ0पी0 जशपुर श्री राजेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में आरोपियों दिनाँक 15-11-2020 को गिरफ्तार कर,उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोनों स्कूटी को बरामद कर ,आज दिनाँक 16-11-2020 न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।एफ0 आई0 आर 0 के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला उपनिरीक्षक श्री एल0आर0चौहान, प्रधान आरक्षक 16 ढलेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक 313 अनुज एक्का, आर0 687 अलेक्सीयूस तिग्गा एवं नगर सैनिक 203 दुर्गा गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!