छत्तीसगढ़

डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी: रेंज सायबर थाना टीम ने भय दिखाकर ₹57 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को धर दबोचा

बिलासपुर: प्रार्थी निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाईल नम्बर तथा फर्जी मोबाईल नम्बर से कॉल कर मनीलॉड्रींग के केस में संलिप्त होने के केस में डिजिटल अरेस्ट का डर बनाकर कुल 57,00,000 रूपये का ऑनलाईन ठगी किया गया है।

विवेचना दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी शिकारपुर बुलंदशहर, तथा दिल्ली क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार विशेष टीम निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में दिल्ली रवाना की गई, टीम द्वारा दिल्ली क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर आरोपी मनिंदर सिंह निवासी शिकारपुर को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग सेे तलब कर पुछताछ किया गया, जो लोगो को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीलांड्रिंग, ड्रग पार्सल जैसो केस में संलिप्त होने का केस दर्ज होना बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय देकर ऑनलाईन ठगी का काम करते है, ठगी करने के लिये फर्जी सीम व बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त कर ठगी की रकम को सोशल मीडिया में लेगेसी लोन नामक एप्प के प्रसारित कर ठगी की राशि आम लोगो को लोन के रूप् मेें देकर ठगी की राशि आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इसके द्वारा ठगी के काम में कमिशन के लालच में आकर अपने कंपनी/फर्म शिकारपुरिहा रियालिटी प्रा.लि. के नाम से जारी करेंट अकाउंट में पैसे मंगाकर आहरण करने का काम करता था,

उपरोक्त कार्यवाही में श्री निमितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह जीवन साहू, प्रधान आरक्षक सैयद साजिद, आरक्षक चिरंजीव कुमार तथा थाना के अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण:- (01) मनिंदर सिंह पिता निरंजन सिंह उम्र 54 वर्श निवासी म.न. 1852/137 शांतिनगर जिला नार्थ वेस्ट दिल्ली, स्थानीय निवासी मौथुरपुरा शिकारपुर थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!