रायपुर: सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आये प्रकरण जिसमें स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी-04-एन.जे.-9007 में वाहन चालक वाहन में शराब पी रहा था। उक्त स्कार्पियों वाहन की पतासाजी की जा रही थी। वाहन को आज दिनांक 16.12.2025 को चेकिंग के दौरान वाहन में अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती, सायरन/हूटर लगा होना पाये जाने तथा वाहन चालक नशे की स्थिति में होने के कारण वाहन को विधिवत जप्त कर उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु यातायात मुख्यालय लाया गया। वाहन चालक आशीष यादव का एल्कोमीटर से जांच करने पर 128 एमजी/ 100 एमएल. मात्रा शराब सेवन करना पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर वाहन का मालिक डिलेश्वर पटेल पिता श्री शोभनाथ पटेल पता व्हीआईपी स्टेट अशोका नगर रायपुर का निवासी है जानकारी दी। वाहन मालिक से संपर्क कर पूछने पर बताया कि वाहन बिलासपुर में गोस्वामी ट्रेव्हल्स के माध्यम से 02 वर्ष से पुलिस विभाग बिलासपुर में अधिग्रहण में चला था। वाहन में खराबी को सुधरवाने के लिए 04 दिन पहले रायपुर लाया था। वाहन मालिक ने बताया कि रविवार की रात वाहन चालक आशीष यादव ने निवेदन किया कि उसके पास घर जाने का साधन नही है इसलिए वाहन को उसे घर जाने हेतु दे दिया था। वाहन चालक के विरूद्ध अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती, सायरन/हूटर लगाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 108, 185 एवं 119(3) की धारा लगाकर पंचनामा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रकरण निराकरण हेतु पेश किया गया। उक्त धाराओं के अंतर्गत लगभग 20500 रूपये का अर्थदंड का प्रावधान है। जप्त वाहन को माननीय न्यायालय में निराकरण उपरांत तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ही छोड़ा जाएगा।
Related Articles
जशपुर में अंधेकत्ल का पर्दाफाश: बकाया पैसों के विवाद में सिर पर लकड़ी के फाड़े से हमला कर की थी हत्या
440 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद: मिर्च की बोरियों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, 2.20 करोड़ अनुमानित कीमत
जादू टोना का शक, बुजुर्ग पर चढ़ाई बोलेरो, घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल..
घाट में पलटे ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये के 238 किलो गांजा बरामद, छिपाने की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार..
सरपंच हत्याकांड का पर्दाफाश: पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या, डंडा और लोहे की रॉड समेत 7 गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई: ₹89.75 लाख के माल के साथ गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार..
रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को दी मंजूरी












