छत्तीसगढ़

अवैध संबंध में हुई हत्या..

थाना-गंज रायपुर सत्कार गली रमन मंदिर वार्ड में स्थित एवन लॉज की घटना आज 16 साल की विधि के साथ संघर्षरत बालिका थाना कोनी बिलासपुर की रहने वाली है। अपनी माँ के साथ थाना कोनी बिलासपुर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी दी कि वह अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम (निवासी-बिहार, हाल-एम एस इंजीनियरिंग अभनपुर क्षेत्र) के साथ शनिवार से एवन लॉज में रुकी थी। दोनों का प्रेम संबंध था। दोनों के बीच वाद-विवाद होने से इसके द्वारा अपने प्रेमी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर कमरे को बाहर से बंद कर अपने घर चली गई। साथ में मृतक का मोबाइल भी लेकर गई है। कमरे की चाबी को रेलवे ट्रैक में फेंक दी है। घर पहुंचकर घटना के बारे में अपनी माँ को बताया है, तब माँ के साथ कोनी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। विधि के साथ संघर्षरत बालिका से पूछताछ की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!