छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर पकड़ा जोर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बिलासपुर सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद घने बादलों के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच हुई इस बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बिलासपुर सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद घने बादलों के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच हुई इस बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि बारिश थमने के बाद जलभराव तेजी से निकल गया।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 26 और 27 सितंबर को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुक्रवार को हुई बारिश ने इस पूर्वानुमान को सही साबित किया

अलर्ट और पूर्वानुमान

  • 27 सितंबर: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट। कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना।
  • 28 सितंबर: वर्षा की तीव्रता बनी रहेगी, कई हिस्सों में तेज बारिश की आशंका।
  • 29 सितंबर: मौसम सामान्य होने लगेगा।
  • 30 सितंबर: कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!