जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025 : जिला बस्तर नोडल अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 के लिये मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थिति के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी जिला-बस्तर (छ.ग.) 494224 में आवेदन जमा कर सकते है। इन्सटूमेन्ट मैकेनिक, वुड वर्क टेक्नीशियन और बेम्बू वर्क (बांस शिल्प) के एक एक पदों की भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 सितम्बर को सायं 5 बजे तक है। उक्त रिक्त पदों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव इत्यादि की जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर एवं भानपुरी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
Related Articles
शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो वाहन से 22.800 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कुल 10 लाख का मशरुका जप्त..
चरित्र शंका में पति ने टांगी से वार कर की अपनी पत्नी की हत्या, खाट से गिरने के कारण मृत्यु होना बताकर परिजनों को किया गुमराह, कब्र से शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम..
पटवारियों की हड़ताल स्थगित: सीएम विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ का फैसला, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: एक झटके में ₹5,000 टूटा सोना, चांदी ₹8,200 से ज्यादा लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
रायपुर : लाखों रूपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी रसोईया गिरफ्तार
बिलासपुर : साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार..












